महतारी वंदन को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह - गीताघासी साहू
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

मोदी की प्रत्येक गारंटी पूर्ण करने राज्य सरकार संकल्पित - जिला पंचायत अध्यक्ष

राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गीताघासी साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं बड़ी संख्या में शिविरों में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाओं के उत्साह के कारण प्रदेश में अभी तक लगभग 60 लाख से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन जमा कर दिया है। गीता साहू ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की माताओं बहनों से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और इस वादे को पूर्ण करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ देने जा रही है। महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। श्रीमती साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गारंटी को पूरा करने के पूरी तरह से प्रतिबद्ध एवं दृढ़ संकल्पित है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations