महाराष्ट्र के 6 तस्कर बस्तर से गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस ने लाखों की कीमत का गांजा किया जब्त
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

मोटर सायकल से गांजा लेकर ओड़िसा से बस्तर के रास्ते आ रहे थे। मुखबीर से सूचना मिलने पर दरभा थाने में चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरु की गई। बस्तर पुलिस ने 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर को गिरतार किया है। तीन मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक तस्कर मोटर सायकल से गांजा लेकर ओड़िसा से बस्तर के रास्ते आ रहे थे। मुखबीर से सूचना मिलने पर दरभा थाने में चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरु की गई।

चेकिंग के दौरान 2 मोटर साइकिल में सवार दो तस्कर रास्ता बदलकर भागने में सफल हुए थे। जिन्हें परपा पपुलिस ने केशलूर के पास पकड़ा। दोनों थाने में किए गए कार्रवाई में पुलिस ने 6 तस्करों के कब्जे से कुल 60 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। सभी तस्कर महाराष्ट्र के वासीम जिले के निवासी हैं। सभी तस्करों के खिलाफ धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरतार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations