मौत का खौफनाक मंजर: ट्रक के भीतर मिलीं 46 लोगों की लाशें, शहर में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला
त्वरित खबरे :

28 जून 2022

नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास में एक ट्रक में कम से कम 46 शव मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि ये शव प्रवासी मजदूरों के हैं. घटना अमेरिका के टेक्सास के बाहरी इलाके की है. यह भी बताया जा रहा है कि कम से कम 16 लोग बेहद गंभीर हालत में पाए गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.                                                                                                                                                                                   

जानकारी के मुताबिक जिन 16 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, उनमें चार 12 बड़े और चार बच्चे शामिल हैं. माना जा रहा है कि यह मामला मानव तस्करी का है और ये लोग मैक्सिको से चुपके से अमेरिका में प्रवेश कर रहे थे. इन        लोगों की मौत किस वजह से हुई यह अभी पता नहीं चल पाया है                                                                                                               

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रक टेक्सास के सैन एंटोनियो के दक्षिण-पश्चिम की ओर रेलवे ट्रैक के पास देखा गया था. यॉर्क टाइम्स ने बताया कि सैन एंटोनियो पुलिस विभाग के अधिकारी वाहन के चालक की तलाश कर रहे थे, जो घटनास्थल से भाग गया. सैन एंटोनियो यूएस-मेक्सिको सीमा से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

वहीं मैक्सिकन विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने कहा है कि उनकी सरकार भी इस घटना की जांच कर रही है. सरकार की ओर से अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि पीड़ितों की नागरिकता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations