लोकसभा निर्वाचन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक रविवार को
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 17 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार 17 मार्च को दोपहर 2 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष अथवा उनके प्रतिनिधि को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations