’बेमेतरा - लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण समय-सीमा के भीतर किया जाना सुनिश्चित किया जाये। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के माध्यम से समय-सीमा में लोगों को लाभ दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके साथ ही पीएम पोर्टल, जन शिकायत पीजीएम, मुख्यमंत्री जन दर्शन सहित कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले प्रकरणों का भी समय पर निराकरण सुनिश्चित करें। उक्त बातें आज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट में समय-सीमा की बैठक में कहीं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी,एडीएम प्रकाश भारद्वाज,संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग जिले के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।’’बैठक में कलेक्टर शर्मा ने कहा कि सभी विभागों में आम जनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने की बात कही। उन्होंने ने सभी सीएमओ को अपने-अपने निकाय में संचालित सभी शासन की योजनाओं को करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।’उन्होंने खाद्य विभाग से धान खरीदी कार्य के लिए खाद्य विभाग, सहकारिता और मार्कफेड सहित संबंधित विभागों को धान खरीदी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हों। यह भी सुनिश्चित करें कि सभी काम पूरी पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में पहुंचने वाले किसान माइक्रो एटीएम के जरिए 2,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की राशि तुरंत निकाल सकेंगे। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि धान बेचने वाले किसानों को तत्काल नकदी की समस्या का समाधान हो सकें ।बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने वाले सभी विभागों को नवाचारी कार्य भी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाण पत्र के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा शेष बचे जाति प्रमाण पत्र के कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा जिले में पीएम स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास योजना अंतर्गत कार्यों की ऑनलाइन एंट्री आदि कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए।इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण, मस्टररोल की संख्या, मनरेगा के कार्यों आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उन्होंने ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सिकलसेल स्क्रीनिंग, चिरायु योजना सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations