कवर्धा हादसा: घायलों से मिले पूर्व सीएम बघेल, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 कवर्धा सड़क दुर्घटना में घायलों से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अस्पताल में मुलाकात की. कवर्धा बहपानी में भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा के जिला हॉस्पिटल पहुंचे, जहां घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए कहा. भूपेश बघेल ने सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की.पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि जिले में दर्दनाक घटना घट गई, जिसमें 18 महिला सहित 19 लोगों की जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचा हूं और सभी घायलों से मुलाकात किया हूं और डॉक्टरों को बेहतर इलाज को कहा हूं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations