कमोड पर बैठा था नाग, बाथरूम में धड़धड़ाते घुसा शख्स, जोर-जोर से लगा चिल्लाने, फूलने लगी सांस...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्गः वैसे तो सांप का रास्ते या घर में दिख जाना ही डरावना होता है. लेकिन सोचिए अगर आप बाथरूम में हों और तभी सांप की एंट्री हो जाए फिर क्या करेंगे आप, हो सकता है डर के कारण गले से आवाज ना निकले या फिर आप जैसे-तैसे बाथरूम से निकलने की कोशिश करेंगे. दरअसल, ऐसा ही एक हैराम कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले आया है.जिले के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित एक मकान के टॉयलेट में अचानक जहरीला नाग निकालने से हड़कंप मच गया. घर का जब कोई सदस्य टॉयलेट पहुंचा तो सांप देखकर उसकी रूह कांप उठी. इस घटना की सूचना तत्काल स्नेक रिलीफ फाऊंडेशन के सदस्य राजा कुमार को दी गई, जिसके बाद स्नेक कैचर राजा कुमार विवेकानंद नगर स्थित उनके घर पहुंचे.इसके बाद नाग का सफल रेस्क्यू किया गया और नाग को पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. यदि नाग को सही समय पर नहीं पकड़ा जाता तो वह किसी न किसी को अपना शिकार बना लेता. बहरहाल उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली. वहीं इस घटना की चर्चा मोहल्ले में खूब हो रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations