कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं’...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बेमेतरा  :- कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज मंगलवार क़ो समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 11 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जनदर्शन मे लगभग 50 से अधिक हितग्राहियों ने अपने अपने पीएम आवास के स्वीकृत और अस्वीकृत की स्थिति की जानकारी हेतु जनदर्शन मे पहुंचे थे। इस दौरान तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी। इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील बेमेतरा के ग्राम बीजाभाट के समस्त ग्रामवासी ने भारतीय डाक बैंक के कर्मचारी द्वारा खाता व पैसा लेकर भाग जाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम बोरतरा के निवासी जागेश्वर ने कब्जा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील थानखम्हरिया के ग्राम गोपालपुर के निवासी ईश्वर चंद्राकर ने अपनी पत्नी स्व. गंगोत्री चंद्राकर की कुवां में गिरकर आकस्मिक मृत्यु की अनुदान राशि प्रदान किये जाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम कंदई के निवासी धर्मेन्द्र सेन ने घर में चोरी जल्द से जल्द कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम भेण्डरवानी निवासी चम्पा बाई ने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नांदघाट के ग्राम पंचायत भोपसरा के सरपंच व समस्त पंच ने अतिक्रमण नही हटाने व निर्माण कार्य प्रांरभ कर दिये जाने की वजह से त्वरीत अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations