कलेक्टर ने सौपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 19 सितंबर 2024/- कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रदीप कुमार निषाद, को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौपा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल मौजूद थे। कलेक्टर शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए मेहनत कर आगे बढ़ने की शुभकामना दी। 

  प्रदीप कुमार निषाद के पिता स्व. रेवेन्द्र कुमार निषाद पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कुम्ही, जनपद पंचायत बेरला का दिनांक 24.01.2024 को आकस्मिक निधन  हो गया था। शासन के नियमानुसार प्रदीप कुमार निषाद को ग्राम पंचायत सचिव के पद अनुकम्पा नौकरी दी गयी है। उनकी पद स्थापना जनपद पंचायत बेरला में की गयी है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations