खुज्जी विधायक भोलाराम साहू पहुंचे  हाटबंजारी, चारभाठा कु.कुल्हाड़ी गुहा जयंती और लोकार्पण समारोह में
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव।  छुरिया  ब्लॉक के ग्राम हाटबंजारी, चारभाठा, कु. कुल्हाड़ी में  गुहा निषाद जयंती  एवं लोकार्पण समारोह में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू गुहाराज निषाद जयंती में पहुंच कर जनमानस को संबोधित करते हुए  कहा कि निषादराज गुहा मछुवारो और नाविकों के राजा रहे । उनका ऋग्वेरपुर में राज था, उन्होंने  प्रभु श्री राम को गंगा पार कराया था। वनवास के बाद श्री राम ने अपनी पहली रात उन्ही के यहां बिताई थी ।श्रीग्वेरपुर में इंदुगी (हिंगोट) का वृक्ष है जहां बैठकर प्रभु  ने निषादराज गुहा  से भेट की थी।श्री राम को जब वनवास हुआ तो वाल्मीकि रामायण और शोध करताओ के अनुसार वे सबसे पहले तमसा नदी पहुंचे जो अयोध्या से 20 की. में दूर है lइसके बाद उन्होंने  गोमती नदी पार की ओर प्रयागराज (इलहाबाद)से 20=22 किलोमीटर दूर वे श्रृंगवेरपुर पहुंचे ,जो निषादराज गुहा का राज्य था l यही पर गंगा पार करने को कहा था।इस अवसर पर  जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के महामंत्री नरेश शुक्ला ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ,मनोज सिन्हा  पूर्व पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी ,पूर्व विधायक प्रतिनिधि लालचंद साहू  महिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पुष्पा सिन्हा,देव पेंद्रो,ओमकार पड़ोती ,जयपाल यादव , सुरज साहू , नरेश निषाद ,ऊभे राम साहू ,समाज प्रमुख ग्रामवासी, क्षेत्रवासी  उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations