खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने विधानसभा सत्र में आपदा क्षतिपूर्ति राशि की रखी मांग
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

0 जिले के 258 व्यक्ति को नहीं मिल पाया क्षतिपूर्ति राशि

खुज्जी। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू ने विधानसभा सत्र में राजनांदगांव जिले में सड़क दुर्घटना,तालाब में डूबने से, कीट प्रकोप से एवं अन्य आपदाओं के बारे में विधानसभा सत्र में कहा कि वर्ष 2021-22 से 31 दिसंबर 2023 तक का जवाब में दिया है कि इसमें 258 व्यक्तियों के परिजनों को क्षतिपूर्ति की राशि अभी तक लंबित है आप यह बता दीजिए कि इस लंबित प्रकरण का जिम्मेदार कौन है? और आप इस पर क्या कार्रवाई करेंगे, प्रकरण आज तक तैयार नहीं किया गया है क्या इसकी कोई समय सीमा है।

खुज्जी विधायक भोलाराम साहू के मांगों पर  जवाब देते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय 258 व्यक्ति जिनका अभी क्षतिपूर्ति की राशि नहीं दी गई है इसको शीघ्र ही दे दिया जाएगा. यह मांग पत्र सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया है जैसे ही राशि आएगी उनक़ो क्षतिपूर्ति राशि मिल जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations