केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर जाएंगे छत्तीसगढ़ के चार आईपीएस अफसर केंद्र सरकार ने दी मंजूरी देखे नाम
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के कुल 65 अधिकारियों को आईजी अथवा समकक्ष पदों के लिए इंपैनल किया है केंद्र सरकार ने देश भर के 65 अफसर प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुलाया है जिसमें छत्तीसगढ़ कैडर के चार आईपीएस अफसर शामिल है

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय(Ministry of Home Affairs) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है जिसके अनुसार 65 आईपीएस अफसरो  को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया है इसमें 2003 से 2006 बैच के आठ अफसर और 2007 बैच के 57 अफसर है केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देश भर के 65 अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के चार अधिकारियों के नाम भी शामिल है छत्तीसगढ़ कैडर के भी चार आईपीएस अफसर प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे छत्तीसगढ़ के चार आईपीएस अफसर

2007 बैच के आईपीएस रामगोपाल गर्ग आईपीएस दीपक झा आईपीएस जितेंद्र सिंह मीणा और आईपीएस अभिषेक शाडिल्य अब केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगे

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर रामगोपाल गर्ग वर्तमान में दुर्ग में आईजी के पद पर तैनात है वह मूलत पंजाब राज्य के रहने वाले हैं उनका जन्म 2 में 1980 में हुआ है तीसरे प्रयास में 152 वे रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक रामगोपाल ने की है

वही आईपीएस दीपक झा सरगुजा के आईजी के पद पर तैनात हैं वह मूलत बिहार राज्य के दरभंगा के रहने वाले हैं उनका जन्म 13 जनवरी 1979 को हुआ है आईपीएस दीपक झा ईमानदार और सख्त छवि के कारण जाने जाते हैं

आईपीएस जितेंद्र सिंह मीणा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में उपमहानिरीक्षक( डीआईजी) के पद पर तैनात है आईपीएस जितेंद्र सिंह मीणा राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं उनका जन्म 24 में 1980 को हुआ है वह छत्तीसगढ़ में कई जिलों के एसपी जितेंद्र सिंह मीणा रह चुके हैं

आईपीएस अभिषेक शांडिल्य वर्तमान में राजनांदगांव में आईजी के पद पर तैनात हैं अभिषेक शांडिल्य छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस है वे बिहार के रहने वाले हैं उनका जन्म 27 मार्च 1979 को हुआ है आईपीएस अभिषेक शांडिल्य पुलिस मुख्यालय रायपुर में तैनात थे इससे पहले वह बलौदा बाजार और सुकमा में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं

YOUR REACTION?

Facebook Conversations