गर्मी से परेशान होकर लोग पानी और जूस पीते हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलती हैं और शरीर को ताकत लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में गन्ने का जूस बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, आरोप था कि वह थूककर गन्ने का जूस पिलाते थे। अब एक और जूस किए दुकानदार की करतूत सामने आई है, जूस बनाने के लिए रखे गए अनार के दाने में कीड़े घूमते दिखाई दिए।मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है, यहां की एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। एक ग्राहक ने जूस बनाने के लिए रखे गए मौसमी और अनार के दाने में घूम रहे कीड़ों का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकान में गंदगी है और हर तरफ कीड़े-कॉकरोच दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान पहुंची और जूस, फलों के नमूने लेकर गई है। बताया जा रहा है कि एसडीएम कोर्ट में जूस की दुकान मालिक के खिलाफ वाद दायर किया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि वीडियो पुराना है और इस पर कार्रवाई हो चुकी है।
Facebook Conversations