जनसंवाद के जरिए ग्रामीणों से सीधा जुड़ाव...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मोहला :  ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्टर ने जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब उनका सही तरीके से क्रियान्वयन हो। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नल-जल योजना, स्वच्छता अभियान और अन्य विकास योजनाओं में पारदर्शिता और सक्रियता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations