उत्तर प्रदेश की सीटों पर मतगणना जारी है. इसी बीच यूपी की राजनीति में जबरदस्त परिवर्तन के संकेत दिखाई दे रहा है. इंडिया गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है. सपा 35 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है. इस बीच सपा ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क किया है.समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही निकलें. मतगणना केंद्र पर डटे रहें. सपा-इंडिया गठबंधन भारी मतों से आगे है, हमारे सभी प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं. सपा ने कहा कि जिन सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है, उनपर मतगणना की गति धीमी है.सपा का आरोप है कि आंकड़े समय पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो रहे. संज्ञान ले चुनाव आयोग, मतगणना की गति सुचारू रूप से चलती रहे और आंकड़े समय पर उपलब्ध कराएं जाए.
Facebook Conversations