जिला गरियाबंद में गठित टॉस्क फोर्स के द्वारा बाल श्रम निषेध हेतु अभियान चालू किया गया
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 04 जून 2024/ विभिन्न संस्थाओं व स्थापनाओं में बाल श्रम रोकथाम के लिए जिला टॉस्क फोर्स के अधिकारी-कर्मचारी एन.एम.ए. छबि सिंह, संकुल समन्वयक गरियाबंद-ब शणानंद सर्वाकर, पर्यवेक्षक  निर्मला साहू, ऑउटरीच वर्कर  स्नेहलता शुक्ला, जन साथी कीर्ति ठाकुर, श्रम कल्याण निरीक्षक मनीष कुमार बंजारे, पूर्णानन्द साहू, एवं सहायक ग्रेड- 03 निकेश कुमार सिन्हा के द्वारा गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, दुकानों, ईट भटठे, निर्माण स्थल, संगठित और असंगठित क्षेत्रों में निरीक्षण कार्य का शुरूआत किया गया। जिसमें किसी भी संस्थान में बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। इस दौरान आम नागरिक एवं व्यापारियों को बाल /किशारों से कार्य नहीं कराये जाने के संबंध में गठित टीम के द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया।  

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations