जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में आग, जलकर खाक, ऐसे हुआ हादसा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

चलती हुई बस में आग लगी। महिंद्रा कंपनी की यात्री बस में आग लगने की घटना हुई।

 रायपुर, अभनपुर। जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में आग लग गई। आग के कारण बस जलकर खाक हो गई।

महिंद्रा कंपनी की यात्री बस में लगी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चलती हुई बस में आग लगी। महिंद्रा कंपनी की यात्री बस में आग लगने की घटना हुई। पता चला है कि रायपुर-अभनपुर मुख्यमार्ग पर मोहन ढाबा के पास चलती हुई बस में अचानक भयंकर आग लग गई।

Image

बस में 35 यात्री सवार थे

बस जगदलपुर से  रायपुर आ रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आग लगने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बस में आग एसी का पाइप फटने के कारण लगा है।

आग लगते ही हड़कंप मच गया

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही हड़कंप मच गया था। आसपास के लोग बचान के लिए दौड़े थे। जैसे ही बस में आग लगी सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations