मोहला 8 जुलाई 2024। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण दिया जाना है। वर्ष 2024-25 के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले प्रदेश के युवक/युवतियों से 12 जुलाई 2024 समय 5:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।
आवेदन पत्र का प्रारूप नियम तथा शर्ते विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा अथवा अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपरोक्त प्रशिक्षण अंतर्गत कुल 100 छात्र-छात्राओं अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। बजट उपलब्धता के आधार पर लक्ष्य परिवर्तनशील होगा।

Facebook Conversations