त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 5 नग मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में किया जा रहा है। जिसमे 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट सामान्य (महिला एवं पुरुष) दोनों के लिए है, तथा 1 मोबाइल मेडिकल यूनिट (दाई दीदी क्लिनिक) का संचालन केवल महिलाओं के लिए किया जा रहा है। जिसे दुर्ग शहर अंतर्गत निगम द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के आधार पर शिविर में लगाया जाता है। दाई दीदी क्लिनिक होने पर भ कुछ पुरुषों हितग्राही द्वारा यूनिट पर आकर चेकअप करवाने की मांग करते हैं उन्हें बताया जाता है कि यह गाड़ी केवल महिलाओं के लिए है पुरुष हितग्राहियों के लिए चिन्हांकित स्थल पर मेडीकल यूनिट लगाई जाती है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ वार्ड 42, 43, कसारीडीह एवं वार्ड 44 गुरुघासीदास वार्ड के मध्य कन्हैयापुरी चौक में दाई दीदी क्लिनिक का शिविर लगाया गया है। जिसका निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि दाई दीदी क्लिनिक में केवल महिला हितग्राहियों का चेकअप सम्भव है।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत श्रमिकों को उनकी ही बस्ती में उनके घर के नजदीक सारी चिकित्सकीय सुविधाएं मिले।नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर प्रतिदिन 5 वार्डों में लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने वार्डों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगवाया जा रहा है। नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल युनिट श्रमिक बस्तियों में जाकर अपनी चिकित्सकीय सेवा लगातार दे रही है।इसी क्रम में प्रातः आज महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा शिविर में पहुँचकर हितग्राहियों से बात की।सबने सुविधा को सराहा। हितग्राहियों ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट में जांच व इलाज की सेवाएं बेहतर हो रही है। इसमें सभी वर्ग व उम्र के लोग अपनी बस्ती में अपने घर के समीप लगे शिविर में आकर निःशुल्क जांच कराकर दवाइयां ले रहे हैं। इस योजना का अच्छा प्रतिसाद भी हम सबको मिल रहा है।

Facebook Conversations