शहर के प्रख्यात शिल्पकार हाजी एमएच सिद्दीकी की किताब 'तामीर-ए-मस्जिद, मदरसा व मजारात' का विमोचन ईद उल अजहा के मौके पर ईदगाह-मस्जिद शेर-ए-खुदा हाउसिंग बोर्ड में हुआ। हाजी सिद्दीकी ने यह किताब शिल्पकला के क्षेत्र में अपने 40 साल के तजुर्बे के आधार पर लिखी है। जिसमें उन्होंने मस्जिद, मदरसा और मजार के निर्माण के दौरान आर्किटेक्चर के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली है। जिससे ऐसे निर्माण भविष्य में भी मिसाल बनें। इस विमोचन के दौरान मौलाना मोहम्मद जलालुद्दीन रिजवी मिस्बाही, मौलाना मोहम्मद ताजीम रजा जामई जामा मस्जिद शेरे खुदा हाउसिंग बोर्ड, सदर हाजी मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी, सेक्रेटरी मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, साबिक सदर गनी खान, कैशियर रशीद खान, मोहम्मद शमीम सिद्दीकी, हाजी मास्टर एजी कुरैशी, कैप्टन मोहम्मद जमाल, हाफिज मोहम्मद आसिफ रजा और मोहम्मद जाकिर सहित अनेक लोग मौजूद थे। सभी ने हाजी सिद्दीकी की मेहनत को सराहा और किताब की मकबूलियत की लिए दुआएं की। हाजी सिद्दीकी की इस किताब के प्रकाशन की जानकारी ईदगाह सेक्टर-6 सहित शहर की तमाम मस्जिदों-ईदगाहों में ईदुल अजहा की नमाज के दौरान मौजूद लोगों को दी गई।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations