गुजराती स्कूल के प्रिंसिपल तारिक लालनी हैदराबाद में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

आकाह इंटरनेशनल द्वारा  क्लाइमेट चेंज कार्यक्रम हैदराबाद, ( तेलंगाना ) होटल हैदराबाद ग्रैंड में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह कार्यक्रम में "गुजराती स्कूल राजनांदगांव के प्रिंसिपल तारिक लालानी" को डिजास्टर मैनेजमेंट एवम क्लाइमेट चेंज विषय में सतत् सोलह साल से अपने विशेष योगदान के लिए "लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

अपने उद्दबोधन में तारिक जी ने पर्यावरण पे हो रहे बदलाव और मानव सभ्यता का दोष जैसे विषयों पे गहन चिंतन किया,

उक्त विषयों पे चर्चा के दौरान बात सामने आई के मानव कैसे अपने विकास की अंधी दौड़ में पर्यावरण को नजरअंदाज कर कंक्रीटों के महल खड़े करते जा रहा है। आज हर तीसरा व्यक्ति स्वास की बीमारी से ग्रसित होता जा रहा है और हर तरफ प्रदूषित हवा में जीने को मजबूर है।

 उनकी इस उपलब्धि पे शाला परिवार, मैनेजमैन और इष्ट मित्रो द्वारा उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations