ग्राम-पदमी हैं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’जल जीवन मिशन’’ के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 8 जुलाई 2024:- जल जीवन मिशन योजना के तहत अब दूर दराज के गावों में लोगों को पीने के लिए साफ पेयजल उनके घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इस योजना के तहत बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा से 26 कि.मी दूरी पर स्थित है, ग्राम पदमी में जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग के माध्यम से घर-घर नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2021 के आधार पर लगभग 1628 जनसंख्या वाले इस ग्राम में 285 परिवारों को नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है, इस ग्राम के निवासी मुख्यतः कृषि और मजदूरी पर निर्भर रहते हैं। जल जीवन मिशन योजना के हितग्राही ने बताया कि ’’पहले उन्हें गली में लगे सार्वजनिक हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था और घर तक पानी ढोकर लाने में परेशानी होती थी। कई बार भीड़ होने कारण कतार में लगना भी पड़ता था साथ ही साथ बरसात के दिनों में परेशानी और भी बढ़ जाती थी। साथ ही हैंडपंप की पानी से दाल नहीं गलता था। जल जीवन मिशन के आने से अब नल से मीठा जल प्राप्त हो रहा है जिससे दाल गलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है घरेलू काम के कारण मेरे बच्चों को स्कूल, आंगनबाड़ी के लिए देरी हो जाती थी। घर-घर में नल लग जाने से समय की बचत हो रही है और काम पर निकलने और घर की देखभाल में सुविधा हो रही है। ग्रामीणों ने धन्यवाद कहा और बोला की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहोत बहोत आभार जिन्होंने इस योजना को चालू किया और हम सबके घर में पानी पहुंचाया। ’’इस प्रकार लाभ प्राप्त कर योजना के सफलता की कहानी साझा की गयी। ग्राम-पदमी, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’जल जीवन मिशन’’ के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations