Gold Silver Price Today:क्या आप सोना चांदी खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां तो ये खबर आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है
भारतीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है ऐसे में अगर आप इस धातुओं में निवेश करना चाहते हैं तो आपको ताजा कीमतों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
आज के भाव : lBJARATES के मुताबिक आज 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट गोल्ड 75,762 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वही 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोने की कीमत 75,459 रुपए हो गया है 916 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 69,398 रुपये पर कारोबार कर रहा है। साथ ही 750 शुद्धता वाला गोल्ड 56,822 और 585 प्योरिटी वाला गोल्ड 14 कैरेट 44,321 रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं चांदी की बात करें तो 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 90900 रुपए हो गया है
सोने चांदी की कीमतें कई कर्म से प्रभावित होती है जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतें पढ़ रही है त्योहारों के मौसम में सोने चांदी की मांग बढ़ जाती है जिससे कीमतें बढ़ सकती है विश्व में होने वाली भू राजनीतिक घटनाएं भी सोने की कीमतों को प्रभावित करती है।
निवेश से पहले जान ले यह बातें:
सोने चांदी में निवेश करने से पहले अपना बजट तय कर ले सोने चांदी में निवेश करने के कई विकल्प है। जैसे कि सोने के सिक्के, सोने के बिस्किट, सोने के ईटीएफ आदि। आप अपनी जरूरत और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप सोने चांदी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा।

Facebook Conversations