गीता जयंती एवं यादव सम्मेलन 13 अप्रैल को आलीखुटा ( रानीतराई) में...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम आलीखुटा (रानीतराई )यादव समाज के संयोजन में गांव के यादव भवन मे 19 मार्च सोमवार को सिंगदइ सर्कल कोसरिया यादव समाज का बैठक का आयोजन किया गया lइस बैठक में अध्यक्ष विशारद यादव ,उपाध्यक्ष पवन यादव पहुना ,सचिव  थनवार यादव ,सहसचीव मनोज यादव एवं पचईहां प्रमुख,भगवान सिंह यादव ,लालचंद यादव, लोरीक यादव ,कुशल यादव ,बसंत यादव और संरक्षक देवनारायण यादव, शिवलाल यादव एवं समस्त पंचगन भारी संख्या में उपस्थित रहे। सर्किल अध्यक्ष जी की नेतृत्व में समस्त सामाजिक पदाधिकारी द्वारा 13 अप्रैल को इस बार गीता जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें हर वर्ष की तरह सर्किल परंपरा को निभाते हुए इस बार भी समाज से जुड़े  साहित्य कला खेल शिक्षा सभी क्षेत्रों मे समाज का नाम रोशन करने वाले यादव समाज के प्रतिभाओं को समाज द्वारा सामाजिक गौरव सम्मान दिया जाना है lजिसमें प्रमुख रूप से साहित्य के क्षेत्र में , पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के कुल गीत लिखने वाले प्रसिद्ध कवि साहित्यकार एवं गीतकार जीवन यदु 'राही' जी खैरागढ़  एवं दूध मोगरा के संचालक कवि गीतकार साहित्यकार डॉ  पीसी लाल यादव जी ( छूइखदान ) का सम्मान और खेल के क्षेत्र में , पूर्वी यादव का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में समाज से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ चेतराम यादव जी का सम्मान,  कला के क्षेत्र में दिलीप यादव का सम्मान किया जाना है ,इस तरह समाज के कुछ प्रमुख हस्तियों का सम्मान किया जाना है l साथ ही मेधावी छात्र छात्राएं सम्मान आठवीं 10वीं 12वीं में 70% से आगे लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा l इसी के साथ गांव-गांव में गाय चराने वाले चरवाहों का सम्मान, समाज में समय देने वाले पूर्व समाजिक पदाधिकारी सम्मान ,एवं इस बार के चुनाव में पंच सरपंच जिला जनपद में जो समाज से जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं l उनका सम्मान , इस तरह से दिनभर सामाजिक कार्यक्रम राउत नृत्य 'बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा, इस आयोजन में सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सभी लोगों से निवेदन है l 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations