Dongargarh: मां बमलेश्वरी मंदिर के प्रसाद की गुणवत्ता की होगी जांच खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया आदेश....
त्वरित ख़बरें - निशा बिश्वास ब्यूरो प्रमुख

डोंगरगढ़ जिले के प्रमुख मंदिरों में प्रसाद की गुणवत्ता की होगी जांच खाद्य सुरक्षा विभाग में जारी किया आदेश राजनांदगांव जिले के प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों को दिए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता की अब जांच होगी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में एक आदेश जारी कर जानकारी दी जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डोमेन ध्रुव ने बताया कि जिले में स्थित प्रमुख मंदिर के प्रसाद की अब जांच होगी इसका सैंपल लेकर टेस्ट किया जाएगा प्रसाद किस खाद्य सामग्री से बनाया जा रहा है उसका भी सैंपल दिया जाएगा डोमेन ध्रुव ने बताया कि राजनांदगांव स्थित मां पाताल भैरवी मंदिर डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर श्रृंगारपुर स्थित बालाजी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों के प्रसाद का सैंपल लिया जाएगा उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिससे प्रसाद में देवभोग के दूध का उपयोग करने की सलाह दी गई है गौरतलब  है कि आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में वैंकटेश्वर भगवान को चढ़ाने वाले प्रसाद में मछली का तेल तथा जानवर के चर्बी के मिलावट होने के खबर के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है कई संगठनों में से हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। तथा दूसरों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations