महासमुंद। महासमुंद लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश झाबक ने बताया आज दीपावली मिलन कार्यक्रम फिंगेश्वर रेस्ट हाउस में रखा गया, जिसमें एजेंट यूनियन के लगभग 150 एजेंट ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया इसमें यूनियन ने कई मुद्दों पर चर्चा किया इसमें अभी वर्तमान में 1 अक्टूबर से एलआईसी द्वारा कमीशन कम किया जाना और कई सुविधाओं को बंद किया गया है राष्ट्रीय स्तर पर पत्र व्यवहार किया जाएगा एवं अपने-अपने एरिया के सांसदों को नयापारा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद जिले के रूप कुमारी चौधरी सांसद को ज्ञापन सोपा जाएगा 1956 से जो कमीशन एल आई सी एजेंट का था वह आज लगभग 70 सालों के बाद इतनी महंगाई बढ़ने के बाद कमीशन बढ़ाना चाहिए लेकिन कमीशन कम कर दिया गया है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations