✳️ *डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही*
✳️ *शहर में शांति भंग करने वालांे का अब खैर नहीं*
✳️ *शहर में अपराधों के रोकथाम हेतु की जा रही है बदमाशों पर लगातार कार्यवाही*
✳️ *शहर में शांतिभंग होने की अंदेशा पर 02 व्यक्ति के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*
✳️ *एक अनावेदक है आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट जैसे मामले है दर्ज*
पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा थाना क्षेत्र में अपराध के रोकथाम हेतु एवं शहर में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत आज दिनांक 17.07.2025 को थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले 02 व्यक्ति के विरूद्ध संज्ञेय अपराध घटित होने की अंदेशा पर धारा- 170, 125, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
कार्यवाही किये गये अनावेदक में *भारत खुंटी निवासी मोची पारा डोंगरगढ़* के आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के है पूर्व में इसके विरूद्ध *01.* अप0क्र0- 251/2018 धारा- 394, 397 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट, *02.* अप0क्र0- 02/2021 धारा- 341, 294, 324, 34 भादवि0, *03.* अपराध क्र0- 626/2023 धारा- 392 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध एवं धारा- 170, 126, 135(3) बीएनएसएस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज होना पाया गया है।
थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, बदमाशों, असमाजिक तत्वों, संदेहीयों पर नजर रख रही है, यदि कोई थाना क्षेत्र में शांति भंग करता है या कोई अपराध घटित करता है तो उस पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*प्रतिबंधित किये गये अनावेदक-*
01. भारत खुंटी पिता राजकुमार खुंटी उम्र- 21 साल निवासी मोची पारा डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
02. सुभाष चौरे पिता जोहन चौरे उम्र- 21 साल निवासी मोची पारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0

Facebook Conversations