डोंगरगढ़  :ग्राम पंचायत पेंड्री में ग्राम पंचायत विकास कार्य अधूरा,विधायक को शिकायत के बाद भी नही हुआ काम
त्वरित ख़बरें - संजीव जेम्स रिपोर्टिंग

ग्राम पंचायत पेंन्डी सरपंच अनिता बाई वर्मा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीसी रोड मुख्य मार्ग जो बस्ती के अंदर जाती है उसकी स्थिति बहुत ही खराब है ,जगह-जगह गड्ढे हैं जहां हमेशा पानी भरा हुआ रहता है जिसकी शिकायत विधायक दलेश्वर साहू  को दी गई। उनके द्वारा बस आश्वासन दिया गया, प्राथमिक पाठशाला की बाउंड्री नहीं है ,जिसके बनाने का आवेदन जनपद कार्यालय में दिया गया और शिक्षा विभाग के DEO को भी आवेदन दिया गया 2 साल हो गया कोई सुनवाइ नहीं की गई। जिसके कारण स्कूल के बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है ।

 स्कूल के सामने ही गौठान है स्कूल की बाउंड्री वॉल ना होने के कारण जानवर स्कूल में घूस  जाते हैं जिससे बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होती है यह सभी ग्राम की प्रमुख समस्या है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations