डोगरगढ़ नगर साहू समाज के विरेंद्र साहू (वीरू)अध्यक्ष नव निर्वाचित हुए
त्वरित खबरे-मां कर्मा भवन दंतेश्वरी पारा वार्ड 15 डोंगरगढ़ में नगर साहू समाज डोंगरगढ़ विभिन्न पद हेतु प्रत्याशियों का चुनाव संपन्न हुआ

राजनांदगांव। मां कर्मा भवन दंतेश्वरी पारा वार्ड 15 डोंगरगढ़ में नगर साहू समाज डोंगरगढ़ विभिन्न पद हेतु प्रत्याशियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष विरेंद्र साहू( वीरू) नवनिर्वाचित हुए। गिरीश साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी बाई साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती पूर्णिमा साहू सह सचिव ,नरोत्तम साहू सह सचिव, कामेश्वर प्रसाद साहू संगठन सचिव, अश्वनी साहू उप कोषाध्यक्ष, पुष्पेंद्र साहू अंकेक्षक पद पर निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू , नीलमणी साहू महामंत्री ,कुलेश्वर साहू नगर अध्यक्ष राजनांदगांव, नोबल साहू कोषाध्यक्ष, महेश्वर साहू उपाध्यक्ष, सनत साहू उप कोषाध्यक्ष, हंसराज साहू तहसील साहू संघ डोंगरगढ़, शिव कुमार साहू पूर्व अध्यक्ष डोंगरगढ़ ,श्रीमती तीजेश्वरी साहू उपाध्यक्ष ,गीता साहू उपाध्यक्ष, भेष बाई साहू उपाध्यक्ष, अशोक साहू उपाध्यक्ष,मदन साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजू साहू अध्यक्ष तहसील साहू राजनांदगांव महेंद्र साहू संगठन सचिव, माधव साहू संगठन सचिव,चंदन साहू सह सचिव ,रूपेंद्र साहू जिला साहू संघ सह संयोजक सहित सामाजिक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उक्त जानकारी रुपेंद्र साहू ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations