चंदूलाल चंद्राकार मेडिकल कॉलेज की महिला प्रोफेसर से 58 लाख से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी क्रिप्टो में इन्वेस्ट के नाम पर बिछाया था जाल.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज की महिला प्रोफेसर से 58 लाख से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी क्रिप्टो में इन्वेस्ट के नाम पर बिछाया था जाल.....

दुर्ग जिले के चंदूलाल चंद्राकर सरकारी मेडिकल कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई ठगों ने क्रिप्टो में इन्वेस्ट के नाम से महिला प्रोफेसर से एक दो नहीं बल्कि 58 लाख से ज्यादा की ठगी की है। महिला प्रोफेसर ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में की है पुलिस फिलहाल शिकायत को गंभीरता से लेकर इस मामले की जांच में जुट गई है।

टेलीग्राम पर लिंक भेज कर फसाया...

पुलिस ने बताया कि हॉस्पिटल सेक्टर मकान निवासी डॉक्टर लिपि चक्रवर्ती 46 साल में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि वह चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज कचांदूर में नेत्र रोग विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष है। उनके साथ टेलीग्राम मोबाइल ऐप पर क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 58 लाख 43 हजार 900 की ऑनलाइन ठगी की गई है।

पहले आई रिक्वेस्ट -पुलिस कॉलर के मोबाइल नंबर और बैंक खाते के जरिए आरपी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है बताया जा रहा है कि सभी आरोपी दूसरे राज्य से है।पुलिस जल्द ही एक टीम को भेज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करेगी। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके फोन में टेलीग्राम मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड है ।उसमें क्रिप्टो कैरेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए एक रिक्वेस्ट आई थी इसके बाद उनके फोन पर एक दूसरे नंबर से फोन आया था ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 58 लाख 43 हजार 900 रूपए ट्रांसफर कराए थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations