छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा  बाल-बाल बचे
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख:-  डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, जब वे सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। 

बताया जा रहा है कि, इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। हादसे की वजह मेंटेनेंस में लापरवाही को माना जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations