छत एवं शौचालय मरम्मत के लिए 1 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

राजनांदगांव :- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अमित कुमार ने लोक शिक्षण मद अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत माध्यमिक शाला डोंगरगांव में छत मरम्मत के लिए 70 हजार रूपए एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल बालक डोंगरगांव में शौचालय मरम्मत के लिए 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। सीईओ ने स्वीकृत कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations