Chief Justice DY Chandrachud सुप्रीम कोर्ट और HC के 17 पूर्व जजों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखी चिट्ठी, न्यायिक प्रणाली पर उठाए ये गंभीर सवाल
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग
हाईकोर्ट के 21 पूर्व जजों ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में निजी लाभ से प्रेरित न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कहा है कि इससे न्यायिक प्रणाली में जनता का विश्वास खत्म हो रहा है।

Image

चिट्ठी में कहा गया है कि राजनीतिक हितों और निजी लाभ से प्रेरित कुछ तत्व हमारी न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को खत्म कर रहे हैं। इनके तरीके काफी भ्रामक हैं, जो हमारी अदालतों और जजों की सत्यनिष्ठा पर आरोप लगाकर न्यायिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का स्पष्ट प्रयास हैं. इस तरह की गतिविधियां जजों की निष्पक्षता के सिद्धांतों के सामने गंभीर चुनौती पेश कर रही है। चिट्ठी में न्यायपालिका पर अनुचित दबाव का भी हवाला दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations