CG - नाबालिक गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में प्रेमी बना चोर , चोरी के पैसे से करता था ऐश, मुखबिर से मिली सूचना पर नाबालिक लड़की और आरोपी से पूछता के दौरान मामले का हुआ खुलासा.....
डोंगरगढ़ पुलिस ने शहर के 24 वर्षीय युवक रौनक सिंह राजपूत को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है! इसके बाद आरोपी के चोरी के पीछे के कारण जानकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। जिसमें आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपनी नाबालिक गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने और उसे घूमाने फिराने के लिए चोरी की थी। इसके बाद आरोपी को धारा आई 380 के तहत गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार डोगरगढ़ भीम नगर निवासी ममता पति संदीप इंदुरकर (36 )में 7 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मई से 27 के बीच अज्ञात चोर ने अपने घर से सोने चांदी के आभूषण समेत ₹50000 चुरा लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है मुखबिर से मिली सूचना पर नाबालिक लड़की और आरोपी से पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ आरोपी ने आभूषण बेचकर उस पैसों से मजे कर रहा था साथी उसने कुछ गहने गिरवी रखकर कर्ज लिया और उसे भी यारी दोस्ती पर खर्च कर दिया।

Facebook Conversations