बुचीभरदा स्कूल में न्योता भोज
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव।  शनिवार 01 मार्च को न्योता भोज का आयोजन मनोज कुमार चंन्द्राकर द्वारा अपने पूर्वजों के स्मृति में,पूर्व माध्यमिक शाला बुचीभरदा एवं प्राथमिक शाला बुचीभरदा में पढ़ने वाले बच्चों को न्योता भोज के अंतर्गत ' केला फल 'का वितरण किया गया। सर्व प्रथम मनोज कुमार चंन्द्राकर का स्वागत लेमत भुआर्य मैडम द्वारा पुष्पगुच्छ से किया, माध्यमिक शाला के उपाध्यक्ष उत्तम कलिहारी का स्वागत विनोद कुमार चंन्द्राकर द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। आयोजन समारोह में चान्ता राम साहू प्र पा माध्यमिक, राकेश कुमार सोनी प्र पा प्राथमिक, रितुराज चतुर्वेदी, विनोद कुमार चंन्द्राकर,किशन कुमार देवांगन, सुश्री लेमत भुआर्य, उत्तम कलिहारी, मनोज कुमार चंन्द्राकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला मंडलोई, सहायिका लीला मंडलोई, रसोइया किरण साहू, अंजनी निषाद, गायत्री यादव, स्वीकार उमेश्वर निषाद, लीलाधर साहू, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations