न्योता भोज में परोसा गया - "बूंदी का लड्डू"
राजनांदगांव।शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला बुचीभरदा में शाला प्रवेशोत्सव - 2024 का आयोजन कुलबीर छाबड़ा (पार्षद, नगर निगम राजनांदगांव) के मुख्य आतिथ्य में, अध्यक्षता - रोहित चंद्राकर (जनपद उपाध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच आरला खेमदास साहू, एस एम सी अध्यक्ष द्वय माध्यमिक विभाग अनुरूद्ध कौशिक, प्राथमिक विभाग चुनूराम साहू, उपाध्यक्ष उत्तम कलिहारी एवं राहुल साहू थे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात कक्षा - पहिली एवं छठवीं के नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश के साथ साथ कापी - पेन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कुलबीर छाबड़ा ने बच्चों से अनुशासन में रहकर,मन लगाकर पढाई करने और अपने स्कूल, गांव और माता पिता का नाम रोशन करने को कहा और अपनी ओर से सभी बच्चों के लिए जूता- मोजा देने की घोषणा किया।
आज न्योता भोजन के तहत बुचीभरदा के युवा टीकाराम साहू जी द्वारा बच्चों को बूंदी का लड्डू परोसा गया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।
इस अवसर पर प्रधान पाठक प्राथमिक राकेश सोनी, प्रधान पाठक माध्यमिक चांताराम साहू, पूर्व प्रधान पाठक रमेश साहू ग्रामीणजन शत्रुध्न साहू, मणीलाल साहू, उमेश्वर निषाद, लीलधर साहू सहित पालकगण एस एम सी सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूह की बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, शिक्षकगण विनोद चंद्राकर,रितुराज चतुर्वेदी, किशन कुमार, लेमत भुआर्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Facebook Conversations