राजनांदगांव।शासकीय प्राथमिक शाला बुचीभरदा, संकुल केन्द्र - सुरगी के पूरे 32 छात्र- छात्राओं के आग्रह पर उनके माता - पिता एवं पालकों ने "लोकतंत्र का महापर्व" लोकसभा निर्वाचन - 2024 के लिए अनिवार्यतः अपने- अपने मतदान केंद्रों तक जाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प पत्र आज 04 अप्रैल गुरुवार को भरा। मतदाता जागरूकता अभियान के लिए इस संकल्प को भरवाने में प्रधान पाठक राकेश सोनी, शिक्षकगण किशन कुमार, लेमत भुआर्य की सहभागिता रही।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations