बोर्ड की बैठक में बैंक के कालातीत ऋणी सदस्यों का एकमुश्त समझौता योजना 2023 के तहत 79 हितग्राहियों को 92.37 लाख रु. ब्याज छूट की स्वीकृति दी गई। वर्ष 2024-25 हेतु प्रति हेक्टेयर ऋणमान की पुष्टि किया गया, बैंक के उप समितियों के कार्यवाही का अवलोकन व समीक्षा किया गया, कोर बैंकिंग सिस्टम से संबंधित कार्यों की आवश्यक स्वीकृति दी गई। बैंक के निवेश, अमानतों, ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा की गयी। नाबार्ड निरीक्षण एवं सांविधिक अंकेक्षण के अंतर्गत पाए गए आक्षेपो के पालन प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। नाबार्ड के दिशा निर्देशन में समितियों के कम्प्यूटराईजेशन कार्य की समीक्षा की गई जिसमें बैंक की 311 समितियों में से 167 समितियों को गो लाईव हो चकी है शेष का 30 जून तक करने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में बैंक अधिकारी कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, राजेन्द्र रामटेके अतिरिक्त मुख्य लेखापाल, डी.बी. ठाकुर अधीक्षक, एस.पी. वाहने शाखा प्रबंधक, ए.एस.खान शाखा प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations