बीजापुर पहुंचा मॉनसून लेकिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उमस बरकरार, आज अंधड़-बारिश की संभावना...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 रायपुर – छत्तीसगढ़ में सुकमा के बाद आगे बढ़ते हुए मानसून बीजापुर प्रवेश कर गया है. लेकिन मानसून जगदलपुर नहीं पहुंचा है. हालांकि, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर के अधिकांश जगहों पर बारिश के कारण जगदलपुर में पारा 30 डिग्री से नीचे चला गया है. वहां गर्मी से राहत है लेकिन रायपुर, बिलासपुर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. बुधवार को राजधानीवासी गर्मी और उमस से दिनभर परेशान रहे.शाम के समय आसमान में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 40.2 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 39.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29 4 डिग्री सेल्सियस रहा. 24 घंटों में बीजापुर में 45 मिलीमीटर, नारायणपुर में 35 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा में 29.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है. रायपुर में 13 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने व वर्षा होने की संभावना है.अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकती है. प्रदेश में भी एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने के आसार हैं.मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चन्द्रपुर, बीजापुर, विजयनगरम, सुकमा और इस्लामपुर है. एक पूर्व- पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की स्थिति और अन्य परिस्थितियों में सुधार होने के कारण बस्तर संभाग में दक्षिण पश्चिम मानसून और स्थानों पर पहुंचने की घोषणा जल्दी ही होने की संभावना है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations