भिलाई सड़क पर समझाइश के बाद भी ठेला लगाकर सामान बेचने वाले 22 दुकानदारों से निगम की टीम ने वसूला चालान.....
भिलाई नगर निगम अब सड़क पर ठेला लगाकर सामान बेचने वाले से चालान काट रहा है। बुधवार को निगम की टीम ने जांच पर 22 दुकान मालिकों से 84000 रुपए वसूले। बता दे एक दिन पहले निगम में शहर में ठेला लगाने वाले दुकान मालिकों की बैठक बुलाई थी उन्हें निर्देश दिया गया था कि सड़क पर कब्जा कर दुकानें न खोलने के लिए कहा गया था उसके बाद दूसरे दिन उन्होंने शहर का दौरा किया ।जहां सड़क पर कारोबार करने वाले फल बेचने वाले और खाने-पीने का सामान बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई। राज्सव ने सौतेला घड़ी चौक में गद्दा चौक तक सड़क पर फुटपाथ की दुकानदारों पर कार्रवाई की है। निगम टीम का कहना था कि यह ठेला चालक सड़क पर कचरा फैला रहे हैं साथ ही यातायात अवरूद्ध हो रहा है।

Facebook Conversations