भिलाई हाउसिंग बोर्ड इलाके में महादेव सट्टा को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी ने जामुल थाना में किया सरेंडर....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

भिलाई हाउसिंग बोर्ड इलाके में महादेव सट्टा को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी ने जामुल थाना में किया सरेंडर....

भिलाई के जामुन हाउसिंग बोर्ड इलाके में युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी विक्की शर्मा ने बुधवार को जामुन थाने में सरेंडर कर दिया पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजे दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जामुल थाना प्रभारी केशव कौसर ने बताया कि वह वीडियो 5 महीने पहले इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था उनमें एक युवक केवल देवांगन को कमरे में बंद कर दिया गया था ।और कई लोगों ने उसे बेरहमी से पीट रहे थे जब पुलिस को वीडियो के बारे में पता चला तो पीड़ित युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जामुन पुलिस के मुताबिक वह ईडब्ल्यूएस हाउसिंग अथॉरिटी में रहता है। विक्की शर्मा के लिए उनके द्वारा महादेव आईटी का संचालन किया जाता है ।पैसा वसूली के लिए विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा ने उसका अपहरण कर लिया और बेरहमी से पीटा।

जामुन पुलिस में अपहरण सहित विभिन्न मामलों में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।बाद में सभी आरोपी भाग गए मामला सामने आने पर इस पर दुर्ग एसएसपी ने संज्ञान दर्ज करने का निदेश दिये थे।

इसके बाद जामुन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी भाग गए थे लेकिन अब सभी  आरोपी एक एक कर खुद सरेंडर कर रहे हैं कुछ को जमानत पर बाहर हैं।

इसी बीच आरोपी विक्की शर्मा ने बुधवार दोपहर जामुन थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया ।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया जहां जमानत याचिका खारिज कर दी गई और रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations