भाजपा की इस विजय से पार्टी में उत्साह की लहर है और समर्थकों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा है....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

कुल 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस को कोई सफलता नहीं मिली। रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 मतों से हराया। धमतरी में भाजपा के जगदीश रामू रोहरा ने 34,085 वोटों से जीत हासिल की। बिलासपुर में पूजा विधानी 62,000 वोटों से आगे रहीं, जबकि कोरबा में संजू देवी राजपूत 45,000 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दुर्ग में अलका बाघमार 15,000 वोटों से आगे रहीं, वहीं रायपुर में मीनल चौबे 1,38,418 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

इन चुनावी नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रायपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते नजर आए, जबकि लोरमी में डिप्टी सीएम साव ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव में भाग लिया।

भाजपा की इस भारी जीत के प्रमुख कारण यह माना जा रहा है :

  1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व पर जनता का विश्वास।

  2. सुशासन और ठोस निर्णयों ने मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में किया।

  3. सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता।

  4. स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूत और लोकप्रिय प्रत्याशियों का चयन।

  5. कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी, जिसने भाजपा की राह आसान बना दी।

भाजपा की इस विजय से पार्टी में उत्साह की लहर है और समर्थकों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations