आने वाली पीढ़ी के लिए लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं : कलेक्टर
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संजय अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी खरे उतरे है। उन्होंने बताया कि जिला सूरजपुर में रहते हुए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सभी ने अच्छा कार्य किया हैं। जिसके लिए आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह मेें जिला सूरजपुर को वर्ष 2023 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला अंतर्गत जिला सूरजपुर को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वहां टीम वर्क के साथ सभी ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया। लोकसभा निर्वाचन के लिए राजनांदगांव जिले में अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाताओं का बहुत महत्व है। हमारे गणतंत्र दिवस 1950 के ठीक एक दिन पहले भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी, ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन कार्य हो सके। इसके लिए संवैधानिक व्यवस्था की गई। लोकतंत्र दिनों-दिन मजबूत होता जाएगा। इसके लिए सभी को शत-प्रतिशत मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला प्रशासन को शक्तियां प्रदान की गई है, जो बहुत अच्छी व्यवस्था है। एक ओर जहां प्रशासनिक अधिकारी शासन की योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाते हंै। वहीं दूसरी ओर आचार संहिता लगते ही संवैधानिक प्रावधानों से जुड़कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए कार्य करते हैं, यह एक अद्भुत व्यवस्था है। इसके अंतर्गत हम सभी जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  देवाशीष ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ  अमित कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवाशीष ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान के माध्यम से हम अपने जनप्रतिनिधि को चुनते है, जिन पर देश का विकास करने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने नए मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी को ज्यादा से ज्यादा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सहभागिता निभाने के लिए कहा। इस अवसर पर स्वीप की गतिविधियों से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया गया।  देवाशीष ठाकुर ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई।

संयुक्त कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी  वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत शहरी क्षेत्रों के प्रतिशत से अच्छा होता है। विषम परिस्थितियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों के जनसामान्य मतदान करने के लिए प्रेरित होते हैं। हमें शहरी क्षेत्रों में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करने की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वीप की गतिविधियां अभूतपूर्व रही है। ऐसी गतिविधियां पहले कभी आयोजित नहीं हुई थी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सक्रियतापूर्वक कार्य किया और शांतिपूर्ण एवं सफल निर्वाचन संपन्न हुए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार किए गए थे, जिनमें वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया था। निर्वाचन में सभी का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि आगे भी लोकसभा निर्वाचन के लिए सभी समन्वित तरीके से कार्य करेंगे। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  खेमलाल वर्मा ने कहा कि जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु का कोई मतदाता न छूटे इसके लिए विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा नाम जोडऩे एवं विलोपित करने का कार्य किया जाता है। जिले में विधानसभा 2023 में मतदान का प्रतिशत 82.50 प्रतिशत रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations