राजनांदगांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 8 मार्च दिन शुक्रवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। महापौर हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना करने के निर्देश दिये है। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करे एवं अपने संबंधित क्षेत्रों में पर्यवेक्षण रखे।
त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख

Facebook Conversations