72 साल के बुजुर्ग ने क्यों छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय को बताया ‘गरीबों का मसीहा’?
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर अपने सरल व्यवहार के लिए सुर्खियों में हैं। सीएम विष्णुदेव साय द्वारा एक संवेदनशील पहल की गई है, जिसकी वजह से आज एक 72 साल के बुजुर्ग फिर से कान वापस मिल गए हैं। सालों बाद फिर से वह अपने कानों में लोगों की आवाज को सुनकर महसूस कर पा रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक बार सीएम साय को अपनी इस परेशानी के बारे में बताया और 2 दिन के अंदर उनकी समस्या को दूर दिया गया।बुजुर्ग व्यक्ति का नाम रामदेव राम कायता है और वह जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में रहते हैं। रामदेव राम के कान में कोई मेडिकल परेशानी थी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ सुनाई नहीं देता था। घर में आर्थिक तंगी होने के कारण उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। 2 दिन पहले ही वह अपनी इस परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम साय को अपनी समस्या के बारे में बताया। इसके बाद सीएम साय ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के समाधान का निर्देश दिया।सीएम साय के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने रामदेव राम कायता के दोनों कानों में डिजिटल श्रवण यंत्र फिट करवा दिया। इस श्रवण यंत्र के जरिए अब वह आसानी से सबकी आवाज को सुन पा रहे हैं। रामदेव राम कायता ने इसके लिए मुख्यमंत्री साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीएम साय गरीबों के मसीहा हैं।

 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations