40 से 50 गांवों के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को बजट में सम्मिलित करने की मांग की
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

छुरिया। छुरिया एवं चौकी विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम रैनू टोला,खोरा टोला,आलीवारा, फगड़ूटोला,दंतर गुण्डरा,राजा टोला, गर्रा पार कोलियरी,मावली चुवा,दैहान,केशाल,हर्राटोला, चिरचारी , सहित आसपास के लगभग 40 से 50 गांवों के ग्रामीणों ने मांग की है कि विकास खंड छुरिया के ग्राम पंचायत गर्रापार के आश्रित ग्राम खोरा से  विकास खंड चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोरा टोला की दूरी मात्र 1 किलोमीटर सड़क अत्यंत ही खराब हो जाने के कारण आस पास गांव के ग्रामीणों एवं पढ़ने वाले बच्चों को आवागमन में काफी असुविधा होती है । उक्त सड़क मार्ग को आसपास के ग्रामीणों द्वारा डामरीकरण करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है लेकिन आज तक स्वीकृति की कार्यवाही नहीं की गई है जिससे  आस पास के ग्रामीणों में रोष  व्याप्त है। विगत एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्यालय कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग  राजनांदगांव द्वारा प्राक्कलन तैयार कर उच्च कार्यालय मुख्य अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण सिविल लाइंस रायपुर छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया जा चुका है । लेकिन आज तक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुआ है। ग्रामीणों द्वारा उक्त सड़क मार्ग को स्वीकृति प्रदान कर करने की मांग की गई है। स्वीकृत नहीं की जाने की स्थिति में आसपास के ग्रामीणों द्वारा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations