पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार टीम के साथ अर्बन एस्टेट फेज-1 में मौजूद थे. तो गप्त सुचना मिली
कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 3 गुर्गे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार ने एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह से जानकारी सांझा की और पुलिस कमिश्नर के ध्यान में पूरा मामला लाया गया.
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर टीम ने ललित उर्फ लकी को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ललित के मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करता है और उसके 2 साथी निखिल उर्फ भोलू और परसदीप के साथ मिलकर 14 मार्च 2024 को अमृतसर में थाना गेट हकीमां के बाहर राजदीप सेठी उर्फ वेणु का कत्ल किया था. उसने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने साहिल प्रीत सिंह उर्फ सोही, अभी गिल तथा संजू रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है. मगर निखिल उर्फ भोल तथा परसदीप सिंह फरार चल रहे थे.

Facebook Conversations