तखतपुर वासियों ने बताया, कि नवतपा के भयंकर गर्मी से जहां पूरा प्रदेश तप रहा है, वहीं बिजली विभाग द्वारा लगातार अघोषित कई-कई घंटो तक बिजली कटौती की जा रही है। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी बिना बिजली के ना तो घर में शांती से रह पा रहे हैं और बाहर भी भीषण गर्मी के कारण वे बाहर भी कहीं शांति से नहीं बैठ पा रहे हैं। व्यापारियों को भी दुकान में रहकर व्यापार करने में बड़ी मुश्किल हो रही है। दुकानदारों की आमदनी में भी काफी असर पड़ रहा है। बिजली कटौती का सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा है। लेकिन अब नवतपा के हालात में भी विभाग द्वारा बिना चेतावनी के बिजली कटौती को लेकर नगरवासियों में भयंकर आक्रोश भर गया है। बिजली बन्द की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को ए. ई. को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने एक हफ्ते के अंदर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं बिजली विभाग इस मामले में कई महीनों से ओवरलोड की समस्या बता कर पल्ला झाड़ रही है।