लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी की 14 सीटों पर भी मतदान जारी है. इस बीच सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों से मतदान करने की अपील की है.सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हर मतदाता से ये अपील है कि वो संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए अपने विवेक का प्रयोग करें और अपना वोट जरूर डालें! यूपी की 14 सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 12.33 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे कम वोटिंग फूलपुर में 07.45 हुआ है. वहीं सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर में 14.61 प्रतिशत मतदान हुआ है.