डोंगरगढ़ - खबर छपते ही जागा नगर पालिका : वार्ड नं 2 दंतेश्वरी पारा में लोगों की समस्या जानने पहुंचा नगरीय प्रशासन!जल्द ही नाली व पानी की समस्या से निजात का आश्वासन।।

राहुल ओझा/ ब्यूरो प्रमुख

डोंगरगढ़ - पिछले दिनों त्वरित खबरें समाचार द्वारा वार्ड क्रमांक 2, दंतेश्वरी पारा में लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी, नाली व्यवस्था एवं नाला पुल से संबंधित समस्याओं व  वार्ड वासियों की पीड़ाओं को प्रमुखता उठाया था। नगर पालिका प्रशासन द्वारा हमारी खबरों और वार्ड वासियों की पीड़ाओं को गंभीरता से लेते हुए । पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड की समस्याओं के निराकरण हेतु  मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) , नगर पालिका अध्यक्ष  रमन डोंगरे , वार्ड पार्षद  देवेंद्र साखरे  एवं श्री नितिन बक्शी  द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

वार्ड के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने हेतु समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया है।